फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: आत्महत्या के इरादे से देहरादून से हरिद्वार पहुंची मां-बेटियों का बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
Iनगर कोतवाली क्षेत्र का मामला, छह टीमों ने मां-बेटियों को ढूंढा, पति को सौंपा
विज्ञापन

I

Iदेहरादून से एक महिला अपनी दो बेटियों को साथ लेकर आत्महत्या करने के इरादे से हरिद्वार पहुंच गई। महिला ने यहां पहुंचकर पति को फोन कर हरकी पैड़ी क्षेत्र में आत्महत्या करने धमकी दी। पुलिस कंट्रोल रूम के जरिये इसकी सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई। छह टीमें तलाश में लगाई गईं और कुछ ही देर में तीनों को सकुशल ढूंढ लिया और गलत कदम उठाने से रोक लिया। पुलिस ने पति को बुलाकर काउंसलिंग कराई और समझाकर घर भेज दिया। शहर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि शनिवार रात करीब 12:30 बजे कंट्रोल रूम के जरिये सूचना मिली कि देहरादून से एक महिला अपने पति से नाराज होकर दो बेटियों के साथ हरकी पैड़ी क्षेत्र में पहुंच गई है। उसने यहां से पति को फोन कर हरिद्वार में आत्महत्या की धमकी दी है। सूचना पर महिला व बच्चियों की तलाश के लिए छह टीमें गठित कीं। चार टीम मां-बेटियों की तलाश में तो दो टीम कंट्रोल रूम में सीसीटीवी कैमरों को चेक करने में लगाई गई। इंस्पेक्टर शाह ने बताया कि काफी भागदौड़ के दौरान महिला व बच्चियां अपर रोड से घाट की तरफ जाती दिखाई दीं। टीम ने बिना मौके पर पहुंचकर तीनों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। महिला के पति को यहां बुलाकर हरकी पैड़ी चौकी में काउंसलिंग कराई गई। समझाने-बुझाने के बाद महिला व बच्चियों को सुरक्षित उसके पति के सुपुर्द कर दिया गया।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें