फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: नौ माह में ड्रोन से किए पांच हजार से ज्यादा चालान, सड़क पर स्टॉप लाइन का उल्लंघन करने पर कार्रवाई

Sat, 05 Oct 2024 02:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी,

सार

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई के लिए हर दिन ड्रोन का प्रयोग किया जा रहा है। ड्रोन से खासतौर पर उन स्थानों को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है, जहां लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
drone new - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस साल पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर ड्रोन से भी बड़ी कार्रवाई की है। विभिन्न नियमों के उल्लंघन में नौ माह के भीतर 5000 से ज्यादा चालान ड्रोन के माध्यम से किए गए हैं। इनमें सबसे अधिक संख्या स्टॉप लाइन का उल्लंघन करने वालों की है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने ड्रोन की भूमिका को और बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई के लिए हर दिन ड्रोन का प्रयोग किया जा रहा है। ड्रोन से खासतौर पर उन स्थानों को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है, जहां लोगों को परेशानी हो रही है।

यानी कोई स्टॉप लाइन का उल्लंघन कर वाहन खड़ा करता है तो वहां पर दूसरे लोगों को परेशानियां उठानी पड़ती हैं। इसके अलावा जेब्रा क्रॉसिंग लोगों के सड़क पार करने के लिए है। मगर, लोग यहां भी वाहन खड़े कर रहे हैं। ऐसे में स्टॉप लाइन का उल्लंघन कर वाहन खड़ा करने वाले 2525 लोगों के चालान ड्रोन से किए गए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: 70 से अधिक उम्र वाले बुजुर्गों के आधार से बनेंगे आयुष्मान कार्ड, इन्हें मिलेगी कैशलेस इलाज सुविधा
विज्ञापन


जबकि, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले 865 लोगों के चालान किए गए हैं। इसके अलावा अन्य अपराधों में 2100 से अधिक चालान किए गए हैं। एसएसपी ने बताया कि लोगों को लगातार यातायात पुलिस का सहयोग करने की अपील की जा रही है।I

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें