फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दो घंटे बंद रहा कालसी-चकराता मोटर मार्ग, 12 पर आवाजाही ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश और मलबा आने के कारण रुका बोसान मार्ग को खोलने का काम
विज्ञापन


एक दर्जन मार्गों के बंद रहने से 40 से अधिक गांवों का मुख्य मार्ग से कटा है संपर्क



बारिश के बाद कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर मलबा आने के कारण दो घंटे यातायात बंद रहा। उधर तीन दिनों से बंद पड़े बोसान मोटर मार्ग को खोलने की कवायद में जुटी लोक निर्माण विभाग की टीम को बारिश के कारण काम बंद करना पड़ा। मलबा नहीं हटाए जाने के कारण क्षेत्र के कुल 12 मोटर मार्गों पर आवाजाही प्रभावित रही।



रविवार को दोपहर के समय शुरू हुई बारिश के कारण कालसी चकराता मोटर मार्ग पर जजरेड के पास मलबा आ जाने से मोटर मार्ग बंद हो गया। जिसके चलते मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची लोक निर्माण विभाग की टीम ने मलबा हटाने का काम शुरू किया, जिसके चलते दो घंटे बाद मार्ग को सुचारू करा लिया गया।
विज्ञापन


उधर क्षेत्र के कोठा बैंड पंजिया मोटर मार्ग से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के कई मार्ग भूस्खलन के कारण बंद रहे। इसके साथ ही क्षेत्र के बडनु बसाया, पंजिया ठुरोऊ, भंजरा देऊ, पाठा बैंड उभरेऊ निछिया बैड पियाणी, सुरेऊ से धिरोग सहित 11 ग्रामीण मोटर मार्ग बंद है। जिससे 40 से अधिक गांवों का संपर्क मुख्य मोटर मार्गों से कटा हुआ है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि मोटर मार्गों से मलबा हटाने की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन




उधर मलबा आने के कारण तीन दिन से बंद चल रहे बोसान मोटर मार्ग को खोलने की कवायद दिनभर जारी रही। दोपहर एक बजे तक मार्ग को पैदल चलने लायक बना लिया गया। लेकिन दोपहर बाद हुई बारिश के बाद दोबारा से मलबा गिरना शुरू हो गया। जिसके चलते मार्ग से मलबा हटाने के काम को बंद करना पड़ा। लोनिवि के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह मार्ग को खोलने का अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें