फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 1.6 किलोमीटर फुटपाथ पर 290 से अधिक जगह कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II
I
I
I
I- प्रत्येक 10 मीटर पर फुटपाथ कब्जाने वालों ने पसार रखे पैर
I
I- शहर में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य पर धब्बा लगा रहे बदहाल फुटपाथ
I
I
I
राजधानी दून में कोई भी हिस्सा ऐसा नहीं बचा, जहां फुटपाथ पर कब्जे न हों। दिसंबर में निवेशक सम्मेलन के लिए पूरा शहर सज रहा है। लेकिन, फुटपाथ पर कब्जे उस खूबसूरती पर धब्बा भी लगा रहे हैं। लालपुल से सहारनपुर चौक की दूरी 1.6 किलोमीटर है। अमर उजाला की पड़ताल में सामने आया कि प्रत्येक 10 मीटर पर फुटपाथ कब्जाने वालों ने पैर पसार रखे हैं। इतनी दूरी पर दोनों तरफ के रास्तों पर कुल 290 से अधिक स्थानों पर फुटपाथ पर कब्जा किया गया है। पेश है अमर उजाला की ग्राउंड रिपोर्ट।
I
I
I
I
I
I
I
I
I
Iफुटपाथ पर बनते छोटे-भटूरे, बैंक की चलती पार्किंग
I
Iलालपुल से सहारनपुर चौक की ओर चलते ही बैंक आफ बड़ौदा के सामने पान के ठेेले ने फुटपाथ कब्जा रखा है। बैंक की पार्किग भी फुटपाथ पर ही चल रही है। आगे और पेंट की दुकान वालों ने भी पदयात्रियों की राह में अवरोध खड़े कर रखे हैं। पटेलनगर पश्चिम में पंजाब नेशनल बैंक के करीब होटल संचालक छोले-भटूरे फुटपाथ पर ही बना रहा है। पीएनबी की पार्किंग भी फुटपाथ पर चल रही है।
विज्ञापन

I
I
I
I
I
I
I
I
I
Iऊर्जा निगम ने ट्रांसफॉर्मर रख गायब किया फुटपाथ
I
Iपटेलनगर से सहारनपुर चौक की ओर बढ़ने पर पेट्रोल पंप से पहले परचून की दुकान का सामान और टायर शाेरूम के पहिये फुटपाथ पर ही सजे हुए हैं। यहां से आगे बढ़ें तो स्कूटर फुटपाथ पर रास्ता ब्लॉक कर रहे हैं। ऊर्जा निगम ने तो हद ही कर दी है। फुटपाथ के रास्ते में ही ट्रांसफॉर्मर रखकर फुटपाथ गायब कर दिया है। बाइक एजेंसी के सामने कई गाड़ियां पार्क हैं तो हार्डवेयर शॉप का सामान भी फुटपाथ पर सजा है।
I
I
I
I-
I
I
I
I
I
Iकारों की होती सेल-परचेज
I
Iशराब के ठेके के आगे सेल परचेज के लिए कार पदयात्रियों के रास्ते में खड़ी की गई हैं। सहारनपुर चौक के पास पहुंचने पर भूसे की दुकान ने पूरा फुटपाथ ही कब्जा लिया है। आगे फिर ट्रांसफॉर्मर फुटपाथ का रास्ता ब्लॉक किए हुए हैं। ट्रेडर्स शॉप और अर्थिंग मैटेरियल वालों ने फुटपाथ पर बोरे लगाकर तो साइकिल की दुकान ने पहिये रखकर रास्ता रोक दिया है। ठीक सहारनपुर चौक पर परचून की दुकान ने फुटपाथ कब्जाया हुआ है। यहीं पर पुलिसकर्मी खड़े हैं, लेकिन कोई भी फुटपाथ से अवैध कब्जे हटवाने के लिए नहीं कह रहा।
I
I
I
I
I
I
I
I
I
Iनगर निगम की कूड़ा गाड़ी भी फुटपाथ पर हो रही पार्क
I
Iसहारनपुर चौक से लालपुल की ओर वापस होने पर इस दिशा में भी भूसे की दुकान के टेंपो फुटपाथ का रास्ता रोक रहे हैं। आगे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की पार्किंग में फुटपाथ पर ही बाइक खड़ी की जा रही हैं। इधर भी अर्थिंग मैटेरियल की दुकान का कब्जा है तो कार पार्किंग भी की जा रही है। थोड़ा आगे बढ़ने पर तो पूरा फुटपाथ ही गायब है। पेट्रोल पंप भी पक्का निर्माण कर कब्जा करने में पीछे नहीं है। टायर शॉप के पहिये रखे हैं तो फिर एक ट्रांसफॉर्मर फुटपाथ पर रखा गया है। आगे बढ़ने पर एक मकान के सामने नो पार्किंग का बोर्ड लगा है। फुटपाथ पर कार खड़ी की गई है। नगर निगम की कूड़ा गाड़ी भी फुटपाथ पर खड़ी की जा रही हैं।
विज्ञापन

I
I
I
I-
I
I
I
I
I
Iफुटपाथ पैदल चलने वालों के लिए हैं। लेकिन, इन पर कब्जे की लगातार शिकायतें आ रही हैं। अमर उजाला की पहल सराहनीय है। आज से टीमों को शहर में फुटपाथ से कब्जे हटाने के लिए भेजा जाएगा। - सोनिका, जिलाधिकारी, देहरादून।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें