फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चकराता के 12 से अधिक गांवों को मिली सड़क सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
- विधायक प्रीतम सिंह ने किया लोकार्पण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

चकराता। विधायक प्रीतम सिंह ने कुनावा डांडा-रावना मोटर मार्ग का लोकार्पण किया। स्थानीय ग्रामीणों ने मार्ग निर्माण पर विधायक का आभार प्रकट किया। विधायक ने बताया कि मार्ग के निर्माण से 12 से अधिक गांवों को सुलभ आवागमन की सुविधा मिलेगी। नवीन चकराता (पुरोड़ी) के पास स्थित कुनावा डांडा से खत बणगांव के रावना तक मोटर मार्ग का निर्माण पूरा हो गया है। बृहस्पतिवार को सड़क के लोकार्पण के लिए पहुंचे स्थानीय विधायक प्रीतम सिंह का ग्रामीणों ने ढोल दमाऊ की थाप पर स्वागत किया। मार्ग के निर्माण से कुनावा, हयो टगरी, शीर्वा, रावना, महरावना, बुरास्वा, पाटी आदि एक दर्जन गांवों को लाभ मिलेगा। वहीं, कुनावा डांडा और आसपास के गांव के लोगों को अपनी कृषि उपज को मुख्य मार्ग तक पहुंचाने में सुविधा होगी। इस दौरान ब्लाक प्रशासक चकराता निधि राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य विवेक जोशी, ग्राम प्रशासक प्रदीप चौहान, सुरेंद्र चौहान, चमन सिह चौहान, मनमोहन चौहान, शांति रावत, सचिन चौहान, आनंद सिह, सुनील आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें