फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: देहरादून जिले में हर महीने मिल रहे 1000 से अधिक टीबी के मरीज, अस्पतालों में बढ़ाई जा रही जांच

Fri, 12 Jul 2024 01:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

जिले के सरकारी अस्पतालों की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में पिछले छह महीने में 26,853 लोगों के बलगम की जांच की गई। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. मनोज वर्मा ने बताया कि टीबी के मरीज अधिक मिल रहे हैं, इसकी वजह यह है कि हम टीबी के मरीज खोज रहे हैं।
विज्ञापन
डॉक्टर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीबी मुक्त भारत बनाने के लिए जिले में टीबी मरीजों की खोज अब तेजी से शुरू हो गई है। इसके लिए अस्पतालों में टीबी मरीजों की जांच बढ़ाई जा रही है। टीबी अन्य मरीजों में न फैले इसके लिए टीबी मरीजों को प्राथमिकता से इलाज दिया जा रहा है। पिछले छह महीने की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में हर महीने 1000 से अधिक टीबी के नए मरीज मिल रहे हैं।

विज्ञापन


सरकार की ओर से हर साल जिले में टीबी के करीब 8500 मरीज खोजने का लक्ष्य रखा जाता है। इस साल की बात करें तो पिछले छह महीने (जनवरी से जून तक) में जिले में टीबी के 6,517 मरीज मिले हैं। इसमें 4,834 मरीज पल्मोनरी और 1,683 मरीज एक्स्ट्रा पल्मोनरी टीबी के हैं।

पिछले छह महीने में 26,853 लोगों के बलगम की जांच की गई
आंकड़ों के मुताबिक हर माह औसतन 1086 टीबी मरीज मिल रहे हैं। जिले के सरकारी अस्पतालों की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में पिछले छह महीने में 26,853 लोगों के बलगम की जांच की गई। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. मनोज वर्मा ने बताया कि टीबी के मरीज अधिक मिल रहे हैं, इसकी वजह यह है कि हम टीबी के मरीज खोज रहे हैं।
विज्ञापन


कुछ मरीज इलाज और जांच के लिए अस्पताल नहीं पहुंच पाते, कुछ लोग झोलाछाप डॉक्टर के पास चले जाते हैं और कुछ लोग शर्म की वजह से नहीं बताते हैं कि उन्हें टीबी हुई है। टीबी मरीजों की खोज करने के लिए हम लगातार जागरूकता अभियान चलाते हैं। टीबी की जांच के लिए कैंप लगाते हैं। टीबी मरीज अधिक मिलेंगे तो टीबी मुक्त भारत भी जल्द बन सकेगा।

ये भी पढ़ें...Badrinath Highway: चार दिन बाद दोपहिया वाहनों की आवाजाही शुरू, फंसे 3000 तीर्थयात्रियों में से 1500 को निकाला
विज्ञापन


दून अस्पताल में भी बढ़ाई जा रही जांच
दून मेडिकल कॉलेज, अस्पताल के एमएस व टीबी एंड चेस्ट विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल में टीबी की जांच बढ़ा दी गई है। अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों की भी टीबी जांच की जा रही है। दून अस्पताल के बाल रोग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. गौरव मुखीजा ने बताया कि पल्मोनरी टीबी यानी फेफड़े की टीबी और एक्स्ट्रा पल्मोनरी टीबी में आंत की टीबी, दिमाग की टीबी, पेट की टीबी, किडनी की टीबी, गांठ की टीबी आदि शामिल होती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें