देहरादून। मसूरी में पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने माल रोड, पिक्चर पैलेस, लाइब्रेरी चौक सहित कई स्थानों पर रैस ड्राइविंग, ड्रंक एंड ड्राइव, तीन सवारी, बिना हेलमेट लगाने वाले लोगों पर कार्रवाई की। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एमबी एक्ट में 80 चालान कर 41 हजार से ज्यादा का जुर्माना वसूला। वहीं एमबी एक्ट में पांच वाहन सीज किए। इसके साथ ही पुलिस एक्ट में 26 चालान कर सात हजार रुपये जुर्माना वसूला। संवाद