फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून मेडिकल कॉलेज की कोरोना टेस्टिंग लैब के 10 से अधिक कर लैब टेक्नीशियन संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज की कोरोना टेस्टिंग लैब में 10 से अधिक कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित होने के बाद आरटीपीसीआर की टेस्टिंग को लेकर संकट खड़ा हो गया है। फिलहाल लैब में बचे हुए टेक्नीशियन की मदद से आरटीपीसीआर जांच करने के साथ ही रिपोर्टर तैयार की जा रही है। लैब टेक्नीशियनों की कमी को देखते हुए राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने निर्वाचन आयोग को पत्र भेजकर नई नियुक्तियों के लिए अनुरोध किया है। बता दें, राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के कोविड टेस्टिंग लैब में पहले से लैब टेक्नीशियनों की भारी कमी है। ऐसे में कई टेक्नीशियनों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद संकट की स्थिति है। दूसरी ओर कोरोना संक्रमित मरीजों का ग्राफ दिनों दिन बढ़ रहा है। बड़ी संख्या में संक्रमित मरीज दून अस्पताल समेत तमाम सरकारी अस्पतालों में कोरोना जांच कराने आ रहे हैं। डॉ. सयाना का कहना है कि नये लैब टेक्निशयनों की भर्ती को लेकर निर्वाचन आयोग से अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलने के साथ ही भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें