फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: वार्ड तीन और चार के लिए बनेगी नई पेयजल लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
I-छावनी परिषद चकराता की मासिक बोर्ड बैठक में प्रस्तावों को मिली मंजूरीI
विज्ञापन


छावनी परिषद चकराता की मासिक बोर्ड बैठक सोमवार को छावनी कार्यालय स्थित केसरीचंद सभागार में बैठक हुई। अध्यक्षता ब्रिगेडियर एलिन देब साहा ने की। इसमें पोलो ग्राउंड से ठाणा डांडा तक पेयजल लाइन बनाकर वार्ड तीन और चार के साथ ही सैन्य क्षेत्र में पानी की आपूर्ति के लिए योजना बनाए जाने को स्वीकृति प्रदान की गई।
विज्ञापन


नई लाइन बिछने से पेयजल समस्या का समाधान हो सकेगा। पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण बनगांव खत को जोड़ने वाले पाटीधार मोटरमार्ग के सुधारीकरण का प्रस्ताव भी पारित किया गया। निर्माण के लिए 24 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई। स्थानीय लोगाें ने पूर्व में मार्ग के सुधारीकरण के लिए छावनी परिषद के अध्यक्ष से अनुरोध किया था। उन्होंने बोर्ड बैठक में कार्यवाही का भरोसा दिलाया था।
विज्ञापन




बैठक में मुख्य अधिशासी अधिकारी व बोर्ड सचिव आरएन मंडल, मनोनीत सदस्य अनिल चांदना, कार्यालय अधीक्षक संदीप जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें