फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: मानसून में हादसे रोकें, बिजली लाइनों की करें जांच...यूपीसीएल चलाएगा प्रदेश में अभियान

Tue, 24 Jun 2025 11:56 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

यूपीसीएल एमडी ने बैठक में मानसून में हादसे रोकें, बिजली लाइनों की जांच करने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
मानसून (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपीसीएल प्रदेश में मानसून सीजन के मद्देनजर हादसे रोकने, लटके तार ठीक करने, सड़े-गले, टूटे खंभे हटाने का अभियान चलाएगा। इस संबंध में बैठक कर यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने दिशा-निर्देश दिए।

प्रदेश भर में मानसून सीजन में खराब मौसम, अत्यधिक वर्षा एवं तेज आंधी तूफान से बिजली आपूर्ति निरंतरत बनाए रखने में बाधा उत्पन्न होती है। एमडी ने निर्देश दिए हैं कि वर्षाकाल में बिजली रिसाव के कारण संभाावित विद्युत दुर्घटनाओं को रोकने के लिए 33 केवी, 11 केवी एवं एलटी लाइनों की पेट्रोलिंग, चेकिंग, अर्थिग का निरीक्षण किया जाए।

उन्होंने सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को मरम्मत कार्य जैसे झूलते तारों को ठीक करना, टेढ़े, तिरछे पोलों को सीधा करना, सड़े-गले खंभों को बदलना, मरम्मत, ट्रांसफार्मर के आसपास झाड़ियों को साफ करना, फेंसिंग की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। ताकि बिजली दुर्घटना में कोई जनहानि न हो। सम्भावित आपदा के दौरान अविलम्ब बिजली आपूर्ति सुचारु करने के दृष्टिगत आवश्यक भंडार सामग्री जैसे पोल, केबिल, ट्रांसफार्मर, कंडक्टर, विकेन्द्रीयकृत सामग्री की व्यवस्था निकटतम सब स्टेशन, भंडार केंद्रों विशेषकर अति-संवदेनशील स्थानों में सुनिश्चित करने को कहा।

ये भी पढ़ें...Uttarkashi Landslide: यमुनोत्री पैदल मार्ग पर रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ शुरू, कुछ और लोगों के दबे होने की है आंशका

हाईअलर्ट, व्हाट्सएप पर देना होगा अपडेट

यूपीसीएल ने मानसून सीजन के मद्देनजर हाईअलर्ट जारी किया है। इसके तहत अपरिहार्य स्थिति को छोड़कर सभी अधिकारी कर्मचारी अपने कार्यालयों में मौजूद रहेंगे। ताकि आकस्मिकता की स्थिति में बिजली आपूर्ति न्यूनतम समय में बहाल की जा सके। यूपीसीएल एमडी ने चारों धाम में आपूर्ति के लिए भी पुख्ता तैयारी को कहा है। व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से आला अधिकारियों को आपूर्ति क बाधाओं की जानकारी देनी होगी। यूपीसीएल ने मानसून अवधि के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है।

विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें