पता चला कि इस तरह से ठगी की रकम को कई फिल्मों में भी निवेश किया गया है। यह निर्माता मुंबई का रहने वाला है और मित्तल से कई सालों से संपर्क में था। हालांकि, इस निर्माता-निर्देशक का कितना रोल उसके साथ में है इस बात की भी जांच की जा रही है। तथ्य सामने आने के बाद उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।
शहर और बाहर के कई नामी बिल्डर भी साथ में
एसएसपी के अनुसार मित्तल के साथ में कई नामी बिल्डर भी लगे हुए थे। इनमें कुछ स्थानीय और कुछ बाहर के रहने वाले हैं। इन सभी ने देहरादून और नोएडा आदि जगहों पर निवेश किया है। इसमें सबसे बड़ी रकम मित्तल के खातों से ही भेजी गई है। इन बिल्डरों को भी पुलिस ने रडार पर लिया है। जल्द ही कुछ बड़ी कार्रवाई की जा सकती है।