टिहरी जिले के घनसाली क्षेत्र में एक नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप में पुलिस ने चंडीगढ़ निवासी जसीम को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपनी पहचान छिपाई थी और स्नैपचैट के जरिए उसकी नाबालिग से दोस्ती हुई थी। ये भी पढ़ें...Badrinath: धाम में VIP दर्शन के लिए 1100 रुपये लेने पर विवाद, सीईओ ने कहा-भीड़ बढ़ने पर की गई थी व्यवस्था एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। नाबालिग का मेडिकल कराया जा रहा है।