Iरिस्पना पुल के पास खड़े व्यक्ति का स्कूटर सवार ने मोबाइल छीन लिया। पीड़ित नेहरू कॉलोनी के रहने वाले कुलदीप ने पुलिस से शिकायत की है। उन्होंने बताया कि 11 जून की रात करीब नौ बजे वह रिस्पना पुल पर खड़े थे। हाथ में मोबाइल था। इस दौरान एक स्कूटर सवार तेजी से आया और छपट्टा मारकर मोबाइल लेकर फरार हो गया। एसओ नेहरू कॉलोनी संजीत कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। वहां पर एक सुपर स्टोर है। उसके आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।I