फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मोबाइल गेम ने दो सगी बहनों को पहुंचाया असम, पुलिस ढूढ़ने पहुंची तो सामने आई पूरी कहानी

Tue, 05 Mar 2024 10:56 AM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

एक व्यक्ति ने थाना नेहरू कॉलोनी को सूचना दी कि उनकी दो बेटियां बिना बताए घर से चली गईं। काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चल पा रहा है। सूचना पर पुलिस ने टीम गठित कर सर्विलांस के माध्यम से दोनों युवतियों के संबंध में जानकारी एकत्र की तो पता चला कि दोनों असम में हैं।
विज्ञापन
मोबाइल गेम - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोबाइल गेम खेलते-खेलते नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र की एक युवती की असम में किसी से दोस्ती हो गई। दोस्ती इतनी गहरी हुई कि वह घरवालों को बिना बताए अपनी छोटी बहन को लेकर उससे मिलने असम पहुंच गई। सूचना पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की और दोनों सगी बहनों को सकुशल असम से ले आई।

विज्ञापन


थाना प्रभारी नेहरू कॉलोनी मोहन सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति ने थाना नेहरू कॉलोनी को सूचना दी थी। बताया कि उनकी दो बेटियां बिना बताए घर से चली गईं। काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चल पा रहा है। सूचना पर पुलिस ने टीम गठित कर सर्विलांस के माध्यम से दोनों युवतियों के संबंध में जानकारी एकत्र की तो पता चला कि दोनों असम में हैं। जिस पर तत्काल टीम को युवतियों की सकुशल बरामदगी हेतु असम रवाना किया गया।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Power Crisis: अप्रैल में भारी बिजली संकट की आहट, केंद्र की विशेष सहायता हो रही खत्म
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने असम पहुंचकर युवतियों के संबंध में जानकारी एकत्रित कर उन्हें सकुशल बरामद किया गया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह अपने मोबाइल पर लीजेंड गेम खेलती हैं। लीजेंड गेम के माध्यम से उनकी असम में किसी से दोस्ती हो गई थी। जिससे मिलने के लिए वह असम आई थी। दोनों युवतियों को वापस देहरादून लाकर सकुशल उनके माता-पिता के सुपुर्द किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें