फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: व्यापारी के घर से मोबाइल और 35 हजार की नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के उत्तरांचल कॉलोनी में अज्ञात चोर व्यापारी के घर से 30 हजार की नकदी और दो माेबाइल चोरी कर ले गए। मकान मालिक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के उत्तरांचल कॉलोनी में व्यापारी अक्षय कुमार का घर है। शनिवार की रात से रविवार की सुबह के मध्य छत के रास्ते से अज्ञात चोर अक्षय के घर में दाखिल हुए। इस दौरान घर के सभी लोग गहरी नींद में थे। चोरों ने कमरे में रखी आलमारी के भीतर से लेडिज पर्स से 15 हजार और जेंट्स पर्स से 20 हजार की नकदी और दो मोबाइल फोन चोरी कर लिए। सूचना पर बाजार चौकी प्रभारी सनोज कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि सीसीटीवी कैमराें की फुटेज से चोरों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें