करनपुर क्षेत्र में पैदल जा रहे एक युवक का मोबाइल लूट लिया। पीडित ने पुलिस से शिकायत कर जांच की मांग की है। डालनवाला इंस्पेक्टर राकेश गुसाईं ने बताया कि चावला चौक निवासी हिमांशु महर ने शिकायत की। बताया कि दो जून को वह घर से पैदल जा रहा था। तभी एक युवक ने धक्का देकर गिराया और मोबाइल फोन और नकदी लूटकर भाग गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।