विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने बाईपास रोड पर स्थित क्रीड़ा भवन का लोकार्पण किया। भवन करीब 75.58 लाख की लागत से तैयार किया गया है। विधायक ने कहा कि अब क्रीड़ा भवन में युवा खिलाड़ी बैडमिंटन और टेबल टेनिस का अभ्यास कर सकेंगे। भविष्य में और अधिक इंडोर खेल की सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा। क्षेत्र के युवाओं की मांग को देखते हुए भवन का निर्माण कराया गया है। निर्माण मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण ने कराया है। विधायक ने कहा, हर क्षेत्र में विकास कार्य हो रहे हैं। इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष शांति जुवांठा, ब्लॉक प्रमुख सरदार जसविंदर सिंह बिट्टू, अधिशासी अधिकारी बीपी भट्ट, अवर अभियंता गुलाब सिंह, सभासद धमेंद्र ठाकुर आदि मौजूद रहे।
Iनिर्धारित समय से पहले हो गया लोकार्पणI
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लोकार्पण कार्यक्रम के लिए 11:30 बजे का समय निर्धारित किया गया था। विधायक को किसी अन्य कार्यक्रम में भी शामिल होना था। इसके चलते वे निर्धारित समय से पहले ही पहुंचे गए और फीता कटाकर लोकार्पण कर वहां से चले गए।