फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल की समस्या को लेकर पेयजल मंत्री से की मुलाकात

विज्ञापन
पेयजल मंत्री से मुलाकात करते विधायक सहदेव सिंह पुंडीर। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
सेलाकुई। सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने पेयजल की समस्याओं को लेकर पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल से मुलाकात की। विधायक ने पेयजल मंत्री को अवगत कराया कि जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत सहसपुर विधान सभा के भगवानपुर, भाऊवाला, बड़ोवाला, सहसपुर और खुशहालपुर गांव की पेयजल योजना के लिए वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। उन्होंने योजनाओं का शासनादेश जारी करने की मांग की। साथ ही नगर पंचायत सेलाकुई में पेयजल के लिए अलग से बजट उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। पेयजल मंत्री ने स्वीकृत योजनाओं पर जल्द कार्य शुरू करवाने का भरोसा दिलाया। विधायक ने बताया कि योजनाओं के निर्माण से बहुत बड़ी आबादी लाभांवित होगी। क्षेत्र में पेयजल संकट दूर हो सकेगा। उन्होंने कहा कि वे विधान सभा क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को और अधिक मजबूत करने को लेकर दृढ़ संकल्प हैं। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुखदेव सिंह फर्स्वाण, यशपाल सिंह नेगी, मातबर सिंह बिष्ट, रमा थापा, विनोद थापा, विजय राम रतूड़ी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें