फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक महेंद्र भट्ट व गोपाल रावत चारधाम देवस्थानम बोर्ड के सदस्य बने

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने भाजपा विधायक महेंद्र भट्ट और गोपाल रावत को उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम् बोर्ड में सदस्य के रूप में नामित किया है। महेंद्र भट्ट बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र और गोपाल रावत गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं। विधानसभा ने उनके मनोनयन के आदेश जारी कर दिए हैं। चारधाम और उनके आसपास के 51 मंदिरों में अवस्थापना सुविधाओं का विकास, समुचित यात्रा संचालन एवं प्रबंधन के लिए उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम् प्रबंधन अधिनियम को बनाया गया है। प्रदेश सरकार ने विधानसभा अध्यक्ष को विधायकों में से बोर्ड में पदेन सदस्य के रूप में नामित करने के लिए प्राधिकृत किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें