फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विधायक ने अधिकारियों से जानी डूंगा-हाथीपांव मोटरमार्ग के निर्माण की प्रगति

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक सहसपुर सहदेव सिंह पुंडीर ने बुधवार को सुद्धोवाला स्थित कैंप कार्यालय में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों की बैठक ली। ग्राम डूंगा से थान गांव मिसरास पट्टी होते हुए हाथीपांव (मसूरी) की ओर जाने वाले वैकल्पिक मार्ग के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में ग्राम मिसरास पट्टी के लोग भी शामिल हुए। गांव की सड़क का सुधारीकरण भी इसकी योजना के तहत होना है।
विज्ञापन




अधिकारियों ने बताया कि मोटरमार्ग का निर्माण का करीब 80 प्रतिशत हिस्सा वन विभाग के अधीन है। मार्ग बनाने के लिए देहरादून और कालसी वन प्रभाग से क्लियरेंस मिल चुकी है। मसूरी वन प्रभाग ने अभी क्लीयरेंस नहीं दी है। विधायक ने फोन पर डीएफओ मसूरी से वार्ता कर क्लियरेंस की प्रगति जानी। अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग के क्षेत्र का सेटेलाइट और फील्ड सर्वे चल रहा है। सर्वे पूर्ण होने और फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिलने पर प्राधिकरण प्रस्ताव को भारत सरकार को भेजेगा। विधायक ने कहा कि प्राधिकरण और वन विभाग आपस में समन्वय स्थापित कर सभी औपचारिकताओं को जल्द पूरा करें। कहा कि मार्ग बनने पर मसूरी जाने के लिए एक वैकल्पिक मार्ग भी मिल सकेगा। विधायक ने पांवटा साहिब-बल्लूपुर फोर लेन हाईवे निर्माण से प्रभावित हुए लोगों को शीघ्र भुगतान के निर्देश दिए।

बैठक में प्राधिकरण के परियोजना निदेशक पंकज मौर्य, शिवराज सिंह, साइट इंजीनियर सुमित सिंह, मैनेजर राहुल, ग्राम प्रधान दीवान पुंडीर, यशपाल नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मदी एसडीएम को ज्ञापन सौंपते किसान नेता।

मोहम्मदी एसडीएम को ज्ञापन सौंपते किसान नेता।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें