सेलाकुई। सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडरी ने रविवार को सिंहनीवाला में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक ने जरूरतमंद लोगों को गर्म कंबल और सौ से अधिक श्रीमद् भागवत गीता भी वितरित कीं। विधायक पुंडीर ने कहा कि क्षेत्रीय विकास और समाज के सांस्कृतिक मूल्यों को बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। सड़क बनने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा होगी और क्षेत्र का विकास गति पकड़ेगा। उन्होंने गीता वितरण के माध्यम से युवाओं को भारतीय संस्कृति और मूल्यों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। इस मौके पर अमरनाथ, अंकुर, हिमांशु, अतुल जखमोला, जयदत्त भट्ट, अनिल कुकरेती, दीपचंद, रविंद्र सिंह तोमर, सतीश पुंडीर, राजेंद्र आदि उपस्थित रहे। संवाद