फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विधायक ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो...
विज्ञापन

सेलाकुई। सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने सोमवार को बड़ोवाला आर्केडिया ग्रांट में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। कहा कि इस सड़क के निर्माण से क्षेत्रवासियों को यात्रा में सुविधा होगी और क्षेत्र का विकास भी तेजी से होगा। उन्होंने कहा कि सहसपुर विधानसभा में तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं। कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने गड्ढा मुक्त सड़क का आह्वान किया था। ऐसे में सहसपुर विधानसभा में लगभग हर सड़क को गड्ढा मुक्त कर दिया गया है। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार लगातार क्षेत्र के विकास के लिए कार्यरत है। इस मौके मंडल अध्यक्ष दर्शन सिंह रावत, विजेंद्र उनियाल, चंद्रशेखर, सतेंद्र आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें