फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमकेपी : सुप्रीम कोर्ट ने लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। एमकेपी प्रबंधन समिति के हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। यह जानकारी शनिवार को एक प्रेसवार्ता में प्रबंध समिति के सचिव जितेंद्र नेगी ने दी। उन्होंने बताया कि जनवरी में नैनीताल हाईकोर्ट ने रजिस्ट्रार सोसायटी को तीन माह के भीतर प्रबंधन समिति के चुनाव कराने के आदेश दिए थे। जबकि वर्ष 2007 में समिति के संविधान में जो संशोधन हुए थे, उन्हें 2013 में एप्रूव कर दिया था। इस संविधान के तहत ही चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई थी। लिहाजा, उन्होंने हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में विशेष याचिका दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है। प्रेसवार्ता में अध्यक्ष मीनू सिंह, संयुक्त सचिव शोभित मांगलिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें