फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव व कूड़ेदान से उठ रहे बदबू से एमकेपी की छात्राएं परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
एमकेपी कॉलेज में पानी की निकासी न होने से बारिश में कॉलेज में जलभराव हो जाता है। साथ ही कॉलेज से बाहर रखे कूड़ेदान से उठ रहे बदबू से छात्राएं परेशान हैं। कॉलेज की छात्राओं ने मेयर सुुनील उनियाल गामा से मुलाकात कर चेतावनी दी कि अगर जल्द ही इन समस्याओं का समाधान नहीं होता, तो छात्राएं उग्र आंदोलन को बाध्य होंगी।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एमकेपी इकाई की छात्राओं ने सोमवार को मेयर सुनील उनियाल गामा से मुलाकात कर कई समस्याओं से अवगत करा कर समाधान की मांग की। छात्राओं ने कहा कि कॉलेज में पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे बारिश में कॉलेज में जलभराव हो जाता है और यहां पढ़ने आने वाली छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा कॉलेज के बाहर एसपी ट्रैफिक ने पार्किंग की जगह निर्धारित की है, लेकिन पार्किंग में ठेली और रेहड़ी वालों ने कब्जा जमा रखा, जिससे छात्राओं को पार्किंग की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
बताया कि कॉलेज के बाहर नगर निगम की ओर से कूड़ेदान रखा हुआ है, जिससे नियमित रूप से कूड़ा उठान न होने से भयंकर बदबू आती है। कहा कि इस संबंध में पहले भी छात्राएं ज्ञापन दे चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया। चेतावनी दी कि अगर जल्द ही कॉलेज को जलभराव, पार्किंग और कूड़ेदान से उठने वाली बदबू से निजात नहीं दिलाई गई, तो छात्राएं उग्र आंदोलन को बाध्य होंगी। मेयर ने छात्राओं को आश्वासन दिया कि समस्याओं का तत्काल निराकरण कर दिया जाएगा। इस मौके पर एबीवीपी के विभाग सह छात्रा प्रमुख मनोरमा रावत, जिला सह संयोजक किरन कठायत, नगर विस्तारक कंचन पंवार, अंजिता, जोया, मीनाक्षी, शिवानी, वंशिका, सोनम, ज्योति, मिष्टी, वंदना, प्रीती आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें