फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: लापता नाबालिग खुशहालपुर से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। उत्तरकाशी के मोरी से लापता नाबालिग शुक्रवार को पछवादून के खुशहालपुर में मिल गया है। उत्तरकाशी के मोरी निवासी नाबालिग के पिता किशन सिंह ने बताया कि बीती 15 अप्रैल को उनका बेटा घर से बिना बताए कहीं चला गया था। बेटे की तलाश में वह शुक्रवार को विकासनगर पहुंचे, जहां मनरूप चैरिटी एंड रिसर्च सेंटर के सदस्यों ने बेटे की तलाश में उनका साथ दिया। मनरूप के सक्रिय सदस्य एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के प्राविधिक कार्यकर्ता गुरप्रीत सिंह हैप्पी की मदद से खुशहालपुर में उनका बेटा सकुशल मिला। प्राविधिक कार्यकर्ता ने बताया कि नाबालिग को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें