थाना क्षेत्र से बीते दिनों दो अलग-अलग गांवों से लापता हुई युवतियां घर लौट गईं। दोनों सहेलियों के साथ घूमने चली गई थीं। एक व्यक्ति ने 11 अप्रैल को अपनी बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बीती सात अप्रैल को उनकी बेटी बिना बताए घर से चली गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला तो पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं एक अन्य व्यक्ति ने बुधवार को बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई। जिसमें कहा कि बीते मंगलवार को उनकी बेटी बिना बताए घर से चली गई। थाना प्रभारी ने बताया कि युवतियों की खोजबीन के लिए टीम गठित की गई थी। दोनों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर परिजनों को सौंप दिया।