मिस मिसेज स्टाइल क्वीन का आयोजन रविवार को जीएमएस रोड स्थित एक होटल में किया गया। इसमें उर्वशी अग्रवाल को मिसेज स्टाइल क्वीन का खिताब, तर्जनी और दृष्टि जैन को फर्स्ट व सेकंड रनरअप का खिताब दिया गया। कार्यक्रम में बतौर सेलिब्रिटी जज व मुख्य अतिथि बॉलीवुड अभिनेत्री अदिति गोवित्रिकर मौजूद रहीं। अदिति गोवित्रिकर ने सभी को ताज पहनाया।
कार्यक्रम की शुरुआत आकाश पांडे, आप नेता रविंद्र सिंह आनंद, डॉ. प्राची गंडवाल, कमल वाधवान, कृतिका ने किया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि मेयर सुनील उनियाल गामा ने भी शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान एक्स्ट्रा माइल अचीवर अवार्ड का भी आयोजन किया गया। इसमें कुछ लोगों को एक्स्ट्रा माइल अचीवर अवार्ड से नवाजा गया। वहीं, कुछ को पीएचडी की मानक उपाधियां भी प्रदान की गईं। इनमें चंदन सिंह, आरवी सिंह, राजकुमार बाजपेई, सुशील गुप्ता, दिव्या बंसल, उर्वशी अग्रवाल, शामिल रहे। अदिति गोवित्रिकर, सुनील उनियाल गामा और रविंद्र सिंह आनंद ने इन सभी को सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान तीन राउंड फैशन परेड के रहे। इनमें पहला राउंड ट्रेडिशनल, दूसरा राउंड फ्रीस्टाइल व तीसरा राउंड गाउन में रहा। इस मौके पर पिछले तीन दिन से चल रही ग्रूमिंग के दौरान ग्रूमर्स याशना बाहरी सिंह, रूपा सोनी, मिनी गुप्ता, सैम क्षेत्री, प्रीति शर्मा सिंह, वीएलसीसी इंस्टीट्यूट आदि को भी सम्मानित किया गया। वहीं, जूरी में प्रीति शर्मा सिंह, अभिषेक कपूर, रचना पांधी, रिचा तिवारी भी अदिति गोवित्रिकर के साथ स्टेज साझा करते नजर आए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्राची कंडवाल ने किया। इस दौरान राम चोपड़ा, आचार्य वर्षा माटा, कनक भारत पाराशर, अंजना साहनी, डॉक्टर ललिता कोटिया, मोंटी कोहली, अरुण शर्मा, पारुल अग्रवाल और संजय गर्ग मौजूद रहे।