फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun Crime: बेखौफ बदमाशों ने बुटिक संचालिका की आंखों में मिर्च झोंककर लूटी चेन, दो युवकों पर मुकदमा दर्ज

Wed, 29 Mar 2023 03:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

पीड़िता का कहना है कि आरोपियों को आए करीब तीन मिनट हुए थे। उनमें एक ने आशा की आंखों में मिर्च फेंकी। वह कुछ समझ पाती, इससे पहले ही आरोपी उनके गले से चेन लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
आंखों में मिर्ची डालकर लूटी चेन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेखौफ बदमाशों ने एक बुटिक संचालिका की आंखों में मिर्च झोंककर उनके गले से चेन लूट ली। बदमाश वहां पर चादर देखने के बहाने घुसे थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन


घटना रायपुर के लाडपुर क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक आशा थापा पत्नी त्रिलोक सिंह लाडपुर में रहती हैं। वह लाडपुर क्षेत्र में ही सिलाई और कपड़े बेचने का काम करती हैं। सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे दो युवक दुकान में पहुंचे। उन्होंने दुकान के बाहर अपनी बाइक खड़ी कर दी। दोनों ने चादर दिखाने के लिए कहा।

आशा उन्हें चादर दिखाने लगी। बकौल आशा आरोपियों को आए करीब तीन मिनट हुए थे। उनमें एक ने आशा की आंखों में मिर्च फेंकी। वह कुछ समझ पाती, इससे पहले ही आरोपी उनके गले से चेन लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन


आशा आंख में मिर्च गिरने के कारण दर्द से कराह उठी। उन्होंने एक निजी अस्पताल में उपचार कराया। इसके बाद पुलिस को तहरीर दी। एसएसआई रायपुर नवीन जोशी ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात दो युवकों के खिलाफ चेन लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें