फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी जन सेवा कर सरकार को दिखा रहे आईना: प्रीतम

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसपुर। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्य स्मृति पर चल रहे सेवा सप्ताह के तहत सोमवार को सहसपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 65 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भी शिरकत की। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने समय रहते सही कदम नहीं उठाए। जिसके चलते प्रदेश में संक्रमण बढ़ा। उन्होंने कहा कि महामारी से निपटने में सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई। उन्होंने कहा कि सरकार के गलत निर्णयों के परिणाम जनता को भुगतने पड़ रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता कोराना काल में जन सेवा कर सरकार को आईना दिखा रहे हैं। कांग्रेस ने हमेशा से ही सेवा के सिद्धांत पर कार्य किया है। जिला अध्यक्ष संजय किशोर ने कहा कि कोरोना काल में अस्पतालों में खून की कमी ना तो इसके लिए जगह जगह रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि जिलेभर में कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों तक जरूरी मदद पहुंचा रहे हैं। इस मौके प्रदेश सचिव अकिल अहमद, प्रधान अनीस अहमद, डॉ. इकबाल, हाजी अमजद, जगदीश शर्मा, मोनू प्रधान, शहजाद अली, निजाकत अली, अफजल, अल्लारख्खा, रियासुदीन, इमरान, वसीम, असद, सरीफ खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें