विकासनगर। ऑपरेशन प्रहार के तहत सहसपुर कोतवाली पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शनिवार को एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने खुशहालपुर निवासी दिलशाद उर्फ मिर्ची के पास से 7.97 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान ढाकी काली मंदिर वाले रास्ते पर जंगल किनारे स्थित खेत से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से स्मैक बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ कोतवाली सहसपुर में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2018 और 2021 में आर्म्स एक्ट के तहत दो प्राथमिकी दर्ज हैं। वहीं, वर्ष 2021 में गो संरक्षण से जुड़े अपराध में भी प्राथमिकी दर्ज की गई थी। संवाद