नेहरू कॉलोनी पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया क्षेत्र के एक युवक ने थाने में शिकायत देते हुए बताया कि था कि उसकी छोटी बहन बिना बताए कहीं चली गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की गई और उसे लखनऊ से सकुशल बरामद कर आरोपी शिवम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।