फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पारस्परिक तबादले की मांग को लेकर मिनिस्टीरियल कार्मिकों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
मांग पूरी होने तक चरणवार आंदोलन जारी रहेगा : विक्रम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। उत्तरांचल लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के बैनर तले कर्मचारियों ने पारस्परिक तबादले की मांग को लेकर लोक निर्माण विभाग के विभागाध्यक्ष कार्यालय में प्रदर्शन के बाद धरना दिया। संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रम रावत ने कहा कि अधिनियम में स्पष्ट है कि दो कार्मिकों के स्वेच्छा से एक दूसरे के स्थान पर स्थानांतरण आवेदन करने पर पारस्परिक तबादले किए जाएंगे। जब तक मिनिस्टीरियल कार्मिकों का पारस्परिक तबादला नहीं होगा तब तक आंदोलन चरणवार जारी रहेगा। महामंत्री आनंद पुजारी ने कहा की अगर हमारे पारस्परिक स्थानांतरण जल्द नहीं हुए तो मिनिस्टरीयल कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। वक्ता कंचन आर्य ने कहा कि पारस्परिक स्थानांतरण में सरकार को कोई वित्तीय हानि नहीं होनी है। क्षेत्रीय अध्यक्ष गढ़वाल वीरेन्द्र नेगी, क्षेत्रीय महामंत्री शिव सिंह राणा ने भी संबोधित किया। इस दौरान विजय चौहान शंकर नायक, संतोष महेता, हिमेश सनवाल, राजेश उनियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें