फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: राज्यकर विभाग के मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों ने किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड राज्यकर मिनिस्ट्रीयल स्टॉफ एसोसिएशन के आह्वान पर राज्यकर (जीएसटी) विभाग के मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों ने दो सूत्री मांगों को लेकर राज्यकर भवन विकासनगर (डाकपत्थर) में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


शाखा अध्यक्ष दौलत राम ने कहा कि वर्ष 2017 में संपूर्ण भारत में नई कर प्रणाली जीएसटी को लागू किया, लेकिन प्रदेश में राज्यकर विभाग में कार्मिकों की संख्या पूर्व की भांति 777 ही है। इससे कार्मिकों पर कार्य का बोझ बढ़ रहा है। वे लंबे समय से जीएसटी के अनुरूप विभागीय ढांचा बनाने की मांग कर रहे हैं। कहा कि सरकार नए ढांचे को स्वीकृति प्रदान नहीं कर रही है। इससे कर्मचारियों में रोष पनप रहा है। कहा कि ऐसे कार्मिक जो राज्यकर अधिकारी नहीं बनना चाहते हैं, उनका नाम भी पदोन्नति सूची में जबरदस्ती शामिल किया गया। वहीं, पदोन्नति चाहने वाले कार्मिकों को पदोन्नति का लाभ समय पर नहीं मिल पर रहा है। उन्होंने नियमावली को नए स्टॉफिंग पैटर्न के अनुसार अपडेट करने की मांग की।
विज्ञापन




धरना प्रदर्शन करने वालों में निर्मल सिंह नेगी, ज्ञान सिंह, शूरवीर चौहान, रविंद्र कुमार, सोनू, प्रिया, केवल राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें