फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सैन्य निर्माण की धीमी गति पर भड़के मंत्री गणेश जोशी

विज्ञापन
विज्ञापन
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गुनियालगांव में निर्माणाधीन सैन्यधाम का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताई और अधिकारियों को फटकार लगाते हुए दिन-रात कार्य करने के निर्देश दिए। सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि सैन्य धाम के निर्माण कार्य तय समय सीमा दिसंबर तक हर हाल में पूरा किया जाए। कहा कि देश की सुरक्षा में तैनात हर पांचवां सैनिक उत्तराखंड से है। देश को जब-जब जरूरत पड़ी उत्तराखंड के वीरों ने सर्वोच्च बलिदान दिया। बलिदानियों का सम्मान और उनकी यादों को संजोए रखना हर नागरिक का कर्तव्य है। इस अवसर पर सैनिक कल्याण निदेशक ब्रिगेडियर (सेनि) अमृतलाल, एसडीम नंदन कुमार, ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, अनुज कौशल, सुंदर कुठाल सहित राजस्व तथा बिजली विभाग के विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें