तीन से पांच दिन में ठीक हो रहे मरीज
संयुक्त चिकित्सालय प्रेमनगर के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. मुकेश सुंदरियाल ने बताया कि इन्फ्लूएंजा एक सीजनल वायरस है। हर साल इस वायरस का थोड़ा रूप बदल जाता है। इन दिनों आम, लीची के बौर का मौसम है। इस दौरान एलर्जी की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। इसीलिए भी लोगों को समस्या बढ़ गई है। हालांकि, सभी मरीज तीन से पांच दिन में ठीक हो रहे हैं।
ये हैं लक्षण
- खांसी
- बदन दर्द
- गले में दर्द
- खराश
इन बातों का रखें ध्यान
- डॉक्टर की सलाह के बिना एंटीबायोटिक दवाएं न लें
- गर्म पानी से गरारे करें और भाप लें
- बाहर की चीजें न खाएं
- तला, भुना खाना भी कम खाएं
- जूस और पानी खूब पिएं