फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्य कर्मी की घिनौनी हरकत: युवती से बनाए शारीरिक संबंध, फिर सामने आई ऐसी करतूत, खून खौल उठेगा जानकर

Sat, 10 Sep 2022 05:53 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर।

सार

सैन्यकर्मी ने एक युवती को शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। कोतवाली पुलिस ने युवती की तहरीर पर सैन्य कर्मी आनंद के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक सैन्य कर्मी ने युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए। शारीरिक संबंध बनाने के दौरान सैन्य कर्मी ने युवती की वीडियो भी बना ली। अब वह वीडियो व फोटो से युवती को ब्लैकमेल कर रहा है। इतना ही नहीं सैन्य कर्मी ने दूसरी जगह सगाई भी कर ली है। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो वह उसे जान मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र निवासी पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि करीब दो साल पहले उसके विवाह की बात सितारगंज निवासी आनंद शर्मा के साथ चल रही थी। आनंद कुमाऊं रेजीमेंट में सिपाही है और वर्तमान में लखनऊ में तैनात है। युवती ने बताया कि विवाह की बात करने के दौरान आनंद उसे देखने के लिए रुद्रपुर आया था। इसके बाद वह उसे शहर के एक होटल में ले गया।
Trending Videos

आरोप है कि वहां आनंद ने उसे झांसे में लेकर शारीरिक संबंध बना लिए। इसके बाद भी कई बार आनंद ने शहर में आकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए लेकिन बाद में वह विवाह से मुकर गया। युवती ने पुलिस को बताया कि फौजी सैन्य कर्मी ने दहेज के लालच में दूसरी जगह सगाई कर ली है।
विज्ञापन

पीड़िता ने जब विरोध किया...
पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। कोतवाली पुलिस ने युवती की तहरीर पर सैन्य कर्मी आनंद के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड में बारिश का कहर: मलबे में दबने से दो महिलाओं की मौत, पिथौरागढ़ में भारी तबाही, घर छोड़कर भागे लोग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें