कोतवाली पुलिस ने कटापत्थर रोड से एक अधेड़ व्यक्ति को 40 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। कटापत्थर रोड स्थित पपड़ियान यात्री शेड के पास एक व्यक्ति को जैरीकेन के साथ देखा गया। उसे रोककर तलाशी ली गई तो जैरीकेन में 40 लीटर शराब मिली। आरोपी की पहचान भूड़ गांव निवासी सरदार सिंह के रूप में हुई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद