फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
चकराता। जिला पंचायत प्रशासक ने चकराता क्षेत्र स्थित एक पहाड़ी से कचरा एकत्रित कर पर्यटक स्थलों के पर्यावरण को सुरक्षित व संरक्षित रखने का संदेश दिया। इन दिनों देशभर से भारी संख्या में पर्यटक चकराता व आसपास के ठंडे इलाकों का रुख कर रहे हैं। ऐसे में पर्यटक प्लास्टिक से बने थैले, बोतल व अन्य कचरे को इधर-उधर डाल रहे हैं। जिला पंचायत प्रशासक मधु चौहान ने एक पहाड़ी पर डाले गए कचरे को एकत्रित करते हुए अपना वीडियो बनाकर उसे सोशल साइट पर पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने पर्यटकों से कचरे की समस्या को लेकर सजग बनने की अपील की है। साथ ही उन्होंने पर्यटकों से पर्यटक स्थलों व प्राकृतिक सुंदरता वाले ऐसे क्षेत्रों के पर्यावरण को सुरक्षित व संरक्षित रखने के मामले में जागरूक बनने को भी कहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें