फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवन यज्ञ के जरिए दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर राष्ट्रीय सेविका समिति की ओर से हवन यज्ञ करने के साथ ही वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर जहां राष्ट्रीय सेविका समिति की महिलाओं ने हवन यज्ञ के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, वही कोरोना वायरस संकट से निजात दिलाने की भी कामना की गई। इस मौके पर महिलाओं ने कहा कि हम देशवासी अपनी सनातन संस्कृति को तेजी से भूल रहे हैं। जिसका असर कोरो वायरस संकट के तौर पर दिखाई दे रहा है । वक्ताओं ने कहा कि हिंदू सनातन धर्म में हवन यज्ञ की महान परंपरा रही है। हवन यज्ञ से ना सिर्फ पर्यावरण संरक्षित होता है, वरन तमाम खतरनाक बीमारियों के जन्मदाता वायरस का भी नाश होता है । ऐसे में हम सबको नियमित पूजा पाठ करने के साथ ही हवन यज्ञ करना चाहिए। इसके साथ ही महिलाओं ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि जिस तरीके से देश दुनिया में जंगल तेजी से घट रहे हैं और आए दिन बड़े बड़े पेड़ों को काटा जा रहा है उससे भविष्य में पर्यावरण का गंभीर संकट खड़ा होगा। ऐसे में हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि हम अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें। कार्यक्रम में स्त्रीवसमाज से सुखवर्ष , उषा त्यागी, संगीता आर्य सुनीता नागपाल, डॉ आयशा, रुचिका शर्मा, लक्ष्मी सक्षम की प्रांत अधिकारी निशा गुप्ता, संघ कार्यकर्ता पुलकित सेहगल, प्रदीप शुक्ला, आकाश ठाकुर, विवेक नौटियाल, रामबाबू सैनी समेत कई उपस्थित थे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें