Iगोरखाली सुधार सभा की छिद्दरवाला शाखा का वार्षिक अधिवेशन आयोजितI
गोरखाली सुधार सभा की छिद्दरवाला शाखा के वार्षिक अधिवेशन में मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति देकर सम्मानित किया गया।
रविवार को हिमालय देवी मंदिर परिसर में शाखा अध्यक्ष केके थापा की अध्यक्षता में अधिवेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अनुराग शर्मा, आन्या शर्मा, माही मल्ल, मानवी थापा, अदिति माझी, सानिया शर्मा, दिव्या खत्री, ममता शर्मा, सुहान, आयुष न्योपाने, सरु थापा, साक्षी, मनीष शर्मा, मिलन थापा, सिया मल्ल, विशाखा शर्मा, सुधांशु थापा, आतीश क्षेत्री, प्रियांशी खत्री, कार्तिक गुरूंग, दिवेश थापा, रक्षित क्षेत्री, शिक्षा बोहरा, अमृत गिरि, मानसी पोखरेल, श्रुति श्रेष्ठा, स्वाति थापा, संजना थापा, सुदीक्षा मल्ल, प्रियंका राना, नवोदया शाही और तनिष्का शाही को छात्रवृत्ति से सम्मानित किया गया। नंदराम जोशी, मन बहादुर राना, भक्त बहादुर मल्ल और चंद्रकला गुरुंग को वरिष्ठ नागरिक सम्मान से नवाजा गया। इस मौके पर सभा के केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा, महामंत्री गोपाल क्षेत्री, मीडिया प्रभारी प्रभा शाह आदि मौजूद रहे।