द पेस्टल वीड स्कूल में आयोजित उत्कृष्टता पुरस्कार समान समारोह में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
स्कूल के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कश्यप ने कहा, समय की पाबंदी, अनुशासन और परिश्रम सफलता की कुंजी है। उन्होंने माता-पिता को अपने बच्चों के साथ समय बिताने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में युवराज पुंडीर को ध्यानचंद पुरस्कार, मेघा अग्रवाल को शानदार नेता, पीयूष सिंह को मिल्खा सिंह, सारांश अहलावत को श्रेष्ठ वक्ता, मो. रजी आशाज को एआर रहमान, प्रणिका मित्तल को उत्कृष्टता, मनस्विता पंवार को समग्र विकास, प्रियन भट्टाचार्य को खुशवंत सिंह, अद्वैत कुमार राज को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
क्रिश माथुर को ओरेटर ऑफ द ईयर, राघव बिल्लोरे को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम (वरिष्ठ), अनुराग लोधी को मिल्खा सिंह, उमर मलिक को डब्ल्यूसी, अधीरा भंडारी को ऑल राउंड परफॉर्मर, विवान को सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस, रियांश श्रीवास्तव को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम (जूनियर), संभव सती को समग्र विकास, प्रुथा दीपक बोर्डे को एमएफ हुसैन पुरस्कार से नवाजा गया। इस मौके पर मेजर जनरल शम्मी सभरवाल समेत स्कूल के शिक्षक व छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावक मौजूद रहे।