फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मानसिक रूप से अस्वस्थ मजदूर ने घर में लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हरबर्टपुर के एटनबाग में एक मजदूर ने अपने घर में चुन्नी से बने फंदे से पंखे के सहारे लटकर जान दे दी। मृतक विजय कुमार (35) पुत्र गोपीचंद मानसिक रूप से अस्वस्थ था। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा था। कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि शुक्रवार को हरबर्टपुर चौकी पुलिस को एटनबाग में एक व्यक्ति के घर में फांसी लगाने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची। इससे पहले परिजनों ने शव को नीचे उतार दिया था। मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि दोपहर में उन्होंने अपने कमरे का दरवाजा खोला तो उनके पति फंदे पर पंखे पर लटक रहे थे। उन्होंने किसी तरह चुन्नी को काटकर अपने पति को नीचे उतारा। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतक मजदूरी करता था। परिजनों और पड़ोसियों के मुताबिक वह काफी समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा था। सेलाकुई स्थित राज्य मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में उसका उपचार चल रहा था। उन्होंने बताया कि मृतक का पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक का एक सात-आठ बेटा है। वह स्कूल में पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें