ग्राम पंचायत राजावाला में अमर शहीद टीकम सिंह की दूसरी पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में आईटीबीपी के आईजी संजय गुंज्याल शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बलिदानियों के स्मारक देशवासियों के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। इनसे युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना का विकास होता है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि शहीद टीकम सिंह को हमेशा याद किया जाएगा। आईटीबीपी के आईजी संजय गुंज्याल ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपनी जान का बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा शहीदों के स्मारक उनके बलिदान की याद दिलाते हैं। इस मौके पर बलिदानी के परिवार के सदस्य मकानी देवी, राजेंद्र नेगी, मनोरमा नेगी, दीप्ति आदि ने स्कूली बच्चों को बैग वितरित किए। कार्यक्रम में खेमलता नेगी, जनरल लाल, हनुमंत रावत, सुरेश पाल, धर्मन सिंह नेगी, यशपाल नेगी, सुखदेव फर्स्वाण आदि मौजूद रहे।