फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: हिंदी के अध्यापक की नियुक्ति के लिए सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री गुलाब सिंह महाविद्यालय चकराता में दो वर्षो से हिंदी के अध्यापक का पद रिक्त चल रहा है। महाविद्यालय के नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों ने प्रभारी प्राचार्य कामना लोहानी को ज्ञापन सौंपकर अध्यापक की नियुक्ति की मांग की। ज्ञापन में छात्रसंघ पदाधिकारियों ने कहा कि हिंदी के अध्यापक की नियुक्ति नहीं होने से छात्र-छात्राओं को आगामी परीक्षा की तैयारी करने में कठिनाई हो रही हैं। इस वर्ष अधिकांश छात्र-छात्राओं को हिंदी में बहुत कम अंक प्राप्त हुए हैं। प्रभारी प्राचार्य डॉ. कामना लोहानी ने बताया कि छात्रों की समस्या के लिए उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। अध्यापक की नियुक्ति के प्रयास किए जा रहे हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में विश्वविद्यालय प्रतिनिधि निकिता राणा, कोषाध्यक्ष साक्षी तोमर, मनीष चौहान, राज वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें