फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: यूट्यूबर पर हुए हमले के विरोध में राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न संगठनों और राजनैतिक दलों के लोगों ने यूट्यूबर योगेश डिमरी पर शराब माफियाओं के जानलेवा हमले के विरोध में राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। कहा कि राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था के कारण चोरी, दुष्कर्म और हत्या की घटनाएं बढ़ रही हैं। जनता के पक्ष में आवाज उठाने वाले लोगों पर जानलेवा हमले हो रहे हैं। इस दौरान सीपीआईएम सचिव अनंत आकाश, नवनीत गुंसाई, किशन गुनियाल, लेखराज, प्रभात डंडरियाल, शैलेंद्र परमार आदि मौजूद रहे। वहीं, उत्तराखंड आंदोलनकारी संयुक्त परिषद के प्रवक्ता चिंतन सकलानी ने बयान जारी कर योगेश डिमरी पर हुए हमले की निंदा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें