फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पीएचसी चकराता में ओपीडी और वेंटिलेटर की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
Iस्थानीय लोगों ने तहसीलदार के माध्यम से एसडीएम को भेजा ज्ञापनI
विज्ञापन




स्थानीय लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चकराता में ओपीडी और वेंटिलेटर की मांग को लेकर तहसीलदार के माध्यम से एसडीएम को ज्ञापन भेजा। इसमें कहा है कि पीएचसी चकराता की स्थिति दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। इस पीएचसी का 365 गांवों और 39 खतों की आबादी को लाभ मिलता है। लेकिन, यहां ओपीडी और वेंटिलेटर न होने के कारण आपातकाल में दिक्कत हो जाती है।

लोगों ने ज्ञापन में लिखा है कि पीएचसी चकराता में छह वर्षों से क्षेत्र के लोग ओपीडी और वेंटिलेटर की सुविधा की मांग कर रहे हैं। लेकिन, शासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इस गंभीर समस्या के कारण कई मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। मरीज को ऑपरेशन या गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए चकराता से देहरादून जाना पड़ता है। इसके लिए उन्हें 150 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने कहा कि ओपीडी और वेंटिलेटर जैसी बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता के बिना क्षेत्रीय जनता की स्वास्थ्य समस्याएं और भी गंभीर हो रही हैं। कहा कि अगर उनकी इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो उन्हें धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व प्रधान केसर सिंह चौहान, नैन सिंह, महिपाल, बिजेंद्र रावत, हंसराम चौहान, सूरज प्रकाश, गुलाब सिंह, दीवान सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें