फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शिक्षक संघ की बैठक में बोर्ड परीक्षा तैयारी पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। राजकीय शिक्षक संघ की विकासनगर कार्यकारिणी की बैठक में बोर्ड परीक्षा की तैयारी पर चर्चा की गई। इसके अलावा पठन-पाठन से संबंधित अन्य बिंदुओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। शाखा अध्यक्ष सुधीर कांति की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में शिक्षण गुणवत्ता में सुधार, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास व विद्यालयी शिक्षण को और अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई। बैठक के उपरांत खंड शिक्षा अधिकारी विनीता कठैत नेगी से पदाधिकारियों ने भेंट करके सम सामायिक विषयों पर संवाद के साथ बोर्ड परीक्षा पर भी वार्तालाप किया गया। इस दौरान चंडीप्रसाद नौटियाल, जितेंद्र गोस्वामी, अभिषेक दीक्षित, रश्मि नेगी, कपिल चावला, रेणू तोमर, अजय कुमार, गौतम सिंह पुंडीर, विकास भट्ट, नरेश कुमार, दिनेश उनियाल, ओम प्रकाश सिंह उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें