देहरादून। श्याम सुंदर मंदिर में कल हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा। साथ ही दिवाली, गोवर्धन पूजा और कार्तिक पूर्णिमा तक कई धार्मिक कार्यक्रम होंगे। मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी भूपेंद्र चड्ढा ने यह जानकारी दी। कल सुबह साढ़े सात बजे ध्वजारोहण, भजन कीर्तन और चोला अर्पण किया जाएगा। वहीं आठ नवंबर को दिवाली पर्व पर रात में महाआरती होगी। 10 नवंबर को सुबह दस से एक बजे तक गोवर्धन पूजा, छप्पन भोग, कीर्तन और भंडारा होगा। 11 नवंबर भैया दूज के दिन से 24 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह पांच बजे से कार्तिक मास की प्रभात फेरी निकाली जाएगी। साथ ही 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर विशाल प्रभातफेरी शोभायात्रा के रूप में आतिशबाजी के साथ संपन्न होगी। कार्यक्रम की तैयारी के लिए बृहस्पतिवार को मंदिर में एक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान प्रधान अवतार मुनियाल, महामंत्री गोविंद मोहन आदि उपस्थित रहे।