देहरादून। भारत रक्षा मंच के कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल व उत्तराखंड प्रांत के मुख्य संरक्षक भगत सिंह कोश्यारी से डिफेंस कॉलोनी में मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री आशीष वाजपेयी ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश में मंच की ओर से किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया। पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मंच की ओर से महापुरुषों की संगोष्ठी, अवैध घुसपैठ के दुष्परिणामों से अवगत कराने के साथ ही देश विरोधी तत्वों के खिलाफ मंच के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकत्रित कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए मंच के कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया। इस मौके पर इशांत चंचल, राहुल पंवार, अभिनव पैन्यूली आदि मौजूद रहे। संवाद