फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पांच किलो गांजे के साथ मेरठ का युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सेलाकुई थाना पुलिस ने एक तस्कर को पांच किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान धूलकोट के जंगल में एक युवक को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से पांच किलोग्राम गांजा मिला। आरोपी की पहचान उत्तरप्रदेश के मेरठ जिले के मंडी चमरान मोहल्ला निवासी शिव के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्कूल और कॉलेज के आसपास छात्रों को गांजा बेचता हैं। वह मेरठ से गांजा खरीद कर लाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें